करेंट अफेयर्स में आपका स्वागत है। यहाँ हम बैंक, रेलवे, SSC, UPSC और टीचिंग जैसी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षाउपयोगी करेंट अफेयर्स लेकर आये हैं। जो नवीनतम वैश्विक समाचारों और करंट अफेयर्स से अपडेट रहने के लिए बहुत ही जरूरी है। हमें भारत की सबसे प्रतिष्ठित करेंट अफेयर्स वेबसाइटों में से एक होने पर गर्व है, जो लम्बे समय से अपने विद्यार्थियों को जीए और करेंट सेक्शन अच्छे मार्क्स लेकर आने में मदद करती है✊
अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो नीचे दिए गए ग्रुप कोई Join कर ले 👇
Current Affairs Today – November 2024
यहाँ पर आपको November 2024 Month की Daily Current Affairs in Hindi को Date Wise उपलब्ध कराया जाएगा व अन्य पिछले Months की करेंट अफेयर्स की Link भी नीचे उपलब्ध होंगी |
21 November 2024 – Current Affairs Today
- नवंबर 2024 में महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी किसने जीती – भारत (उपविजेता – चीन)
- 2025 में 20वीं G20 अध्यक्षता कौन सा देश करेगा? – दक्षिण अफ्रीका
- हाल ही में किसे देश का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त किया गया? – संजय मूर्ति
- भारत का 56वां टाइगर रिजर्व कौन सा है? – गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व
- हाल ही में चर्चा में रहा गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है? – छत्तीसगढ़
- ग्लोबल अलायंस अगेंस्ट हंगर एंड पॉवर्टी हाल ही में किस सम्मेलन के दौरान जारी किया गया? – जी20
- कौन सा देश पहले ‘खो खो’ विश्व कप की मेजबानी करेगा? – भारत
- भारत किन देशों के साथ मिलकर वैश्विक असमानता को कम करने के उद्देश्य से डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड AI का उपयोग करने पर सहमत हुआ है? – ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका
- 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2024 का विजेता कौन बना? – ओडिशा
20 November 2024 – Current Affairs Today
- हाल ही में इसरो द्वारा भारत के किस संचार उपग्रह को स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया है? – GSAT-N2 (GSAT-20)
- इसरो द्वारा लॉन्च किए गए GSAT-N2 (GSAT-20) का मुख्य उद्देश्य क्या है ? – ब्रॉडबैंड सेवाओं और इन-फ़्लाइट इंटरनेट के लिए
- GSAT-20 की मुख्य विशेषताएं क्या हैं? – 4,700 किलोग्राम, 14 वर्ष सेवाकाल, SpaceX द्वारा लॉन्च किया गया
- संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में किस राज्य बस्तर गांव को पर्यटन स्थल के रूप में नामित किया है? – छत्तीसगढ़
- एक्सरसाइज ‘संयुक्त विमोचन 2024’ का आयोजन कहां किया गया? – अहमदाबाद और पोरबंदर
- भारत का पहला नाइट सफारी पार्क किस शहर में विकसित किया जा रहा है? – लखनऊ
- संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘पूर्वी प्रहार’ का आयोजन किस राज्य में किया गया? – अरुणाचल प्रदेश
- किसने वर्ष 2024 का मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया हैं? – विक्टोरिया केजर थेलविग (डेनमार्क)
- जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है? – बिरसा मुंडा चौक
19 November 2024 – Current Affairs Today
- हाल ही में किस राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को सड़क और रजिस्ट्रेशन करों पर 100% छूट का ऐलान किया है? – तेलंगाना
- हाल ही में किस राज्य के तटीय गांवों को यूनेस्को द्वारा ‘सुनामी रेडी’ के रूप में मान्यता दी गई है? – ओडिशा
- हाल ही में ख़बरों में रही नुगु वाइल्ड लाइफ सेंचुरी किस राज्य में स्थित है? – कर्नाटक
- हाल ही में किस देश ने ‘ग्लोबल एनर्जी एफिशिएंसी अलायन्स’ को लांच किया है? – यूएई
- किसे हाल ही में इंटरपोल के नए महासचिव के रूप में चुना गया है? – वाल्देसी उरकिज़ा
- दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल का नया ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है? – सानिया मिर्ज़ा और हरभजन सिंह
- हाल ही में किस भारतीय टेनिस स्टर ने संन्यास की घोषणा की है? – प्रजनेश गुणेश्वरन
- नवंबर 2024 में कोलकाता में टाटा स्टील शतरंज इंडिया टूर्नामेंट में ब्लिट्ज खिताब किसने जीता? – मैग्नस कार्लसन
- वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का कौन सा स्तर आम तौर पर “गंभीर” माना जाता है? – 400 से ऊपर
- नाइजीरिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कौन सा पुरस्कार प्रदान किया गया? – ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर
18 November 2024 – Current Affairs Today
- ऑस्ट्रेलिया द्वारा शुरू की गई ‘मोबिलिटी अरेंजमेंट फॉर टैलेंटेड अर्ली-प्रोफेशनल्स स्कीम (MATES)’ नामक योजना का उद्देश्य क्या है? – भारत के प्रतिभाशाली युवाओं को कुछ समय के लिए ऑस्ट्रेलिया में कार्य करने की अनुमति प्रदान करना
- हाल ही में किस फिल्म ने 38वें लीड्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता? – द फैबल
- G20 शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन कहां किया जा रहा है? – रियो डी जनेरियो (ब्राजील)
- भारत की पहली लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल की रेंज क्षमता कितनी है? – 1,500 किमी से अधिक (16 नवंबर, 2024 को DRDO ने ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से भारत की पहली लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया)
- हाल ही में पहला आकाशीय अभ्यास अंतरिक्ष अभ्यास 2024 कहां आयोजित किया गया है? – नई दिल्ली
- हाल ही में किस भारतीय खेल सम्मान 2024 में कोच ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला है? – सुमा शिरूर
- हाल ही में अमेजन ने कहां अपना पहला अमेजन फ्यूचर इंजीनियर मेकर स्पेस लॉन्च किया है? – बेंगलुरु
17 November 2024 – Current Affairs Today
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 21 नवंबर, 2024 तक किन तीन देशों की यात्रा पर हैं? – नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना
- ब्राजील का कौन सा शहर G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी 18 नवंबर, 2024 को भाग लेंगे? – रियो डी जेनेरो
- नवंबर 2024 में हुए श्रीलंकाई संसदीय चुनावों में किस पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया? – नेशनल पीपुल्स पावर (NPP)
- किसको अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेशनल इंटेलिजेंस (US Intelligence Chief ) का डायरेक्टर बनाया है? – भारतवंशी ‘तुलसी गाबार्ड’
- कहाँ में एक ही चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे? – महाराष्ट्र
- किसने विदेश सचिव ‘विक्रम मिस्री’ का कार्यकाल 14 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया है? – केंद्र सरकार
- किसने 12 नवंबर को ओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज, चांदीपुर से एक मोबाइल आर्टिकुलेटेड लॉन्चर से लंबी दूरी की ‘लैंड अटैक क्रूज मिसाइल’ का पहला उड़ान परीक्षण किया है? – रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-DRDO
- DRDO ने नवंबर 2024 में किस हथियार प्रणाली के उड़ान परीक्षण पूरे किए? – गाइडेड पिनाका हथियार प्रणाली
15-16 November 2024 – Current Affairs Today
- जनजातीय गौरव दिवस हर साल 15 नवंबर को किस नेता की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है? – बिरसा मुंडा
- 15 नवंबर, 2024 को भारतीय पावर ग्रिड के माध्यम से शुरू किए गए पहले त्रिपक्षीय बिजली लेनदेन में कौन से देश शामिल थे? – भारत, नेपाल और बांग्लादेश
- गुरु नानक जयंती कब मनाई जाती है? – कार्तिक पूर्णिमा
- गुरु नानक देव जी का जन्म कहाँ हुआ था? – तलवंडी (ननकाना साहिब)
- किस देश ने नवंबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देने की घोषणा की है? – डोमिनिका
- विश्व का पहला हाई-ऐल्टिट्यूड वाला पैरा स्पोर्ट्स सेंटर कहां स्थापित किया जाएगा? – लेह
- भारतीय नौसेना द्वारा ‘पैन-इंडिया’ तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-24’ का आयोजन कहां किया जा रहा है? – मुंबई
- भारतीय नौसेना कब से तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी-विजिल-24’ का चौथा संस्करण आयोजित करेगी? – 21 से 22 नवंबर
- हाल ही में चर्चा में रही सुखना झील किस शहर में है? – चंडीगढ़
- हाल ही में किसे 67वें ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है? – रिक्की केज और अनुष्का शंकर (दोनों)
14 November 2024 – Current Affairs Today
- अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर आधारित उपन्यास “ऑर्बिटल” के लिए किसे बुकर पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है? – सामंथा हार्वे (ब्रिटेन)
- स्टेट ऑफ़ द क्लाइमेट रिपोर्ट 2024 हाल ही में किसके द्वारा जारी की गयी है? – विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO)
- भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) का 43वाँ संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है? – प्रगति मैदान, नई दिल्ली
- हाल ही में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग का नया ब्रांड एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है? – पंकज त्रिपाठी
- 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जायेगा? – भुवनेश्वर, ओडिशा
- भारत में किसके जन्मदिन को बाल दिवस (14 नवंबर) के रूप में मनाया जाता है? – जवाहरलाल नेहरू
- हाल ही में जारी FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप में कौन प्रथम स्थान पर रहा है? – मैग्नस कार्लसन
- वर्ल्ड डायबिटीज डे प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? – 14 नवंबर
13 November 2024 – Current Affairs Today
- हाल ही में किसके उपन्यास “सैटेनिक वर्सेज” पर लगा प्रतिबंध हटाया गया है? – सलमान रुश्दी
- हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में कौन प्रथम स्थान पर रहा है? – सिंगापुर
- हाल ही में किस राज्य ने भारत की पहली समर्पित सेमीकंडक्टर नीति शुरू की है? – गुजरात
- हाल ही में जारी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंक में कौन भारत में प्रथम स्थान पर रहा है? – IIT दिल्ली
- हाल ही में किस देश ने 1 जनवरी 2025 से “बुर्का पर प्रतिबंध” लागू करने की घोषणा की है? – स्विट्ज़रलैंड
- हाल ही में भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिन्द’ पुणे में आयोजित हुआ है? – ऑस्ट्रेलिया
- USA के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री के रूप में किसे चुना है? – पीट हेगसेथ
- संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP29) का आयोजन कहां किया जा रहा है? – बाकू (अज़रबैजान)
- केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने किस सुरक्षा बल में पहली पूर्ण महिला बटालियन के निर्माण को मंजूरी दी है? – CISF
- हाल ही में विस्तारा एयरलाइन का विलय किसके साथ किया गया है? – एयर इंडिया
12 November 2024 – Current Affairs Today
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के किस शहर में एम्स की आधारशिला रखी? – दरभंगा
- यूएसए के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने विदेश मंत्री के रूप में किसे चुना है? – मार्को रुबियो
- हाल ही में ‘गरुड़ शक्ति’ एक्सरसाइज का आयोजन भारत और किस देश के बीच आयोजित किया गया? – इंडोनेशिया
- DRDO ने नवंबर 2024 में ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से अपने LRLACM का पहला उड़ान परीक्षण किया। LRLACM का पूर्ण रूप क्या है? – लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल
- पंकज आडवाणी, जिन्होंने हाल ही में अपना 28वां विश्व खिताब जीता, किस खेल से जुड़े हैं? – बिलियर्ड्स
- विश्व बौद्धिक संपदा संकेतक 2024 रिपोर्ट में, भारत निम्नलिखित में से किस श्रेणी में शीर्ष 10 देशों में शामिल है? – पेटेंट, ट्रेडमार्क और औद्योगिक डिजाइन
- शिगेरू इशिबा को हाल ही में किस देश का प्रधानमंत्री चुना गया है? – जापान
- मॉरीशस के नए प्रधानमंत्री कौन बने है? – डॉ. नवीन रामगुलाम
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने ग्रीन एनर्जी के लिए किसके साथ समझौता किया है? – टाटा पॉवर
11 November 2024 – Current Affairs Today
- इसरो ने अंतरिक्ष यान थर्मल रिसर्च सेंटर के लिए किसके साथ समझौता किया है? – आईआईटी मद्रास
- एडीबी ने उत्तराखंड जीवंतता सुधार परियोजना के लिए कितने मिलियन के ऋण को मंजूरी दी है? – 200 मिलियन डॉलर
- भारत ने WIPO पेटेंट फाइलिंग 2023 में ग्लोबल लेवल पर कौनसा सा रैंक हासिल किया है? – छठा
- हाल ही में भारत की तनुश्री पांडे ने विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता है? – रजत
- हाल ही में एडेलगिव हरून परोपकार सूची 2024 में कौन प्रथम स्थान पर रहा है? – शिव नादर
- किस देश के पर्यटन विभाग ने एक्टर सोनू सूद को पर्यटन के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है? – थाईलैंड
- राष्ट्रीय शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? – 11 नवंबर
- राष्ट्रीय शिक्षा दिवस किस प्रमुख भारतीय शिक्षाविद् की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है? – मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
- 11 नवंबर, 2024 को चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में मास्टर्स का खिताब किसने जीता? – जीएम अरविंद चितंबरम
- अंतरराष्ट्रीय प्राचीन कला महोत्सव 2024 का आयोजन कहां किया गया? – नई दिल्ली
10 November 2024 – Current Affairs Today
- भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे शपथ ली है? – जस्टिस संजीव खन्ना
- भारत के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना ने किसका स्थान लिया है? – डीवाई चंद्रचूड़
- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ का अध्यक्ष किसे चुना गया है? – तैय्यब इकराम
- भारतीय संगीतकार रिकी केज के किस एल्बम को 67वें ग्रैमी अवार्ड्स के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में नामांकन मिला? – ब्रेक ऑफ डॉन
- 67वें ग्रैमी अवार्ड्स के लिए नामांकित अनुष्का शंकर किस संगीत वाद्ययंत्र को बजाने के लिए जानी जाती हैं? – सितार
- हाल ही में शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस कब मनाया गया है? – 10 नवंबर
- हाल ही में जारी विश्व बौद्धिक संपदा संकेतक रिपोर्ट 2024 में भारत कौन से स्थान पर रहा है? – 6th
- हाल ही में जारी ग्लोबल सिटी इंडेक्स में कौन प्रथम स्थान पर रहा है? – दुबई
- नीरज चोपड़ा के तीसरी बार कोच बनें?– जान जेलेजनी
- ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ (FICCI) के नए अध्यक्ष कौन बने? – हर्षवर्धन अग्रवाल
- हाल ही में कहां पहली डिजिटल जनसंख्या घड़ी खोली गई है? – बेंगलुरु
09 November 2024 – Current Affairs Today
- हाल ही में किस देश के क्रिकेटर मोहम्मद नबी ने वनडे से संन्यास की घोषणा की है? – अफगानिस्तान
- हाल ही में ओडिशा के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल प्रधान को ग्रामीण विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? – तीसरा रोहिणी नैयर पुरस्कार
- संसद का ‘शीतकालीन सत्र’ कब से कब तक चलेगा? – 25 नवंबर से 20 दिसंबर
- किस सुप्रसिद्ध लोक गायिका का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है? – ‘शारदा सिन्हा
- हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने विश्व शतरंज रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है? – अर्जुन एरिगैसी
- हाल ही में किस देश ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया है? – ऑस्ट्रेलिया
- हाल ही में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस कब मनाया गया है? – 9 नवंबर
- हाल ही में कहां पीवी सिंधु बैडमिंटन केंद्र की आधारशिला रखी गई है? – विशाखापट्टनम
- हाल ही में जारी ग्लोबल टीवी रिपोर्ट 2024 के अनुसार भारत में टीवी के मामलों में कितने प्रतिशत की कमी आई है? – 17.7%
- टी-20 क्रिकेट में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनें? – संजू सैमसन
07-08 November 2024 – Current Affairs Today
- किस सरकार द्वारा राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की लिए ‘एंटी ओपन बर्निंग अभियान’ शुरू किया? – दिल्ली सरकार
- ‘इंडियन प्रीमियर लीग’– IPL 2025 के लिए नीलामी इस महीने की कब और कहाँ में शुरू होगी? – 24 और 25 तारीख को सऊदी अरब के जेद्दा
- हाल ही में किस योजना को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दी है जिसके तहत बिना किसी जमानत और बिना किसी गारंटी के एजुकेशन लोन दिया जाएगा? – ‘पीएम विद्यालक्ष्मी योजना’
- किस देश ने उपयोगकर्ता डेटा के संग्रह पर मेटा पर लगभग 15 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है? – दक्षिण कोरिया
- कन्नड़ शार्ट फिल्म ‘सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो’ ने किस कैटेगरी में ऑस्कर 2025 में स्थान हासिल किया? – लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म
- एनटीपीसी और ओएनजीसी ने किस उद्देश्य से संयुक्त उद्यम कंपनी (जेवीसी) बनाने के लिए साझेदारी की है? – नवीकरणीय और नई ऊर्जा पहल के लिए
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है? – 7 नवंबर
- INS विक्रांत भारतीय नौसेना की किस कमान से जुड़ा है? – पश्चिमी नौसेना कमान
06 November 2024 – Current Affairs Today
- यूएस में 47वें राष्ट्रपति के रूप में किसने जीत दर्ज की है? – डॉनल्ड ट्रम्प
- यूएस में 47वें राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प किस पार्टी के नेता है? – रिपब्लिकन पार्टी
- हाल ही में ‘महासागर शिखर सम्मेलन’ की मेजबानी किस देश ने की? – भारत
- किसी भी विश्व मुक्केबाजी महासंघ (WBF) की पेशेवर मुक्केबाजी श्रेणी में विश्व चैंपियन का खिताब हासिल करने वाले पहले भारतीय कौन हैं? – मंदीप जांगड़ा
- नीति आयोग जल प्रबंधन, संरक्षण और निरंतरता के बारे में जागरूकता और संवेदनशीलता पैदा करने के लिए कब से दिन ‘जल उत्सव’ शुरू करेगा? – 06 नवंबर से 15 दिन तक
- कोलिन्स डिक्शनरी ने किसको वर्ड ऑफ द ईयर 2024 घोषित किया है? – ‘ब्रैट’ (Brat)
- किस देश ने नवंबर 2024 में लकड़ी की अंतरिक्ष-ग्रेड सामग्री के रूप में व्यवहार्यता का परीक्षण करने के लिए दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह लिग्नोसैट अंतरिक्ष में लॉन्च किया? – जापान
- भारत के लिए “टीबी को समाप्त करने” के लक्ष्यों को प्राप्त करने का लक्ष्य वर्ष कौन सा है? – 2025
- ”विश्व सुनामी जागरूकता दिवस” हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 05 नवंबर को
05 November 2024 – Current Affairs Today
- हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के तीसरे महानिदेशक के रूप में चुना गया? – आशीष खन्ना
- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहाँ भारत का नया महावाणिज्य दूतावास उद्घाटन किया? – ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में
- विश्व मुक्केबाजी महासंघ का सुपर फेदरवेट विश्व खिताब किसने जीता? – मंदीप जांगड़ा
- भारत-वियतनाम का 5वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘विनबैक्स’ किस भारतीय शहर में शुरू हुआ? – अंबाला (हरियाणा)
- किस श्रेणी में फिल्म “सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो ने 2025” ऑस्कर के लिए अर्हता प्राप्त की है? – लाइव एक्शन लघु फिल्म
- भारत के ‘करण सिंह’ और फ्रांस के ‘फ्लोरेंट बैक्स’ की जोड़ी ने किसमें पुरुष डबल्स का खिताब जीता है? – ATP चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट
- कौन, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ के सौजन्य से 5 और 6 नवंबर को नई दिल्ली में पहले ‘एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन’ का आयोजन कर रहा है? – संस्कृति मंत्रालय
- अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने कुल कितने पदक जीते? – 17 पदक (3 स्वर्ण)
- भारत ने हाल ही में किस देश के साथ द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है? – अल्जीरिया
04 November 2024 – Current Affairs Today
- कहाँ में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होगा? – संयुक्त राज्य अमरीका
- भारत की किसने अलबानिया में 23 वर्ष से कम उम्र की विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता है? – मानसी अहलावत
- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का अध्यक्ष किसे चुना गया है? – भारत
- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की वार्षिक बैठक का आयोजन कहां किया गया? – नई दिल्ली
- हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है? – ऋद्धिमान साहा
- स्विट्जरलैंड के लुसाने में आयोजित स्विस ओपन इंडोर तीरंदाजी में अतानु दास ने कौन सा पदक जीता? – कांस्य
- पहला एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जा रहा है? – नई दिल्ली
- भारत और इंडोनेशिया के बीच संयुक्त विशेष बल अभ्यास, ‘गरुड़ शक्ति-24’ के 9वें संस्करण कहाँ सम्पन्न हुआ? – जकार्ता में
- किस एशियाई देश ने चीन और भारत के नागरिकों के लिए 30 दिनों के लिए वीज़ा-मुक्त किया है? – थाईलैंड
02-03 November 2024 – Current Affairs Today
- भारत का पहला एनालॉग अंतरिक्ष मिशन किस स्थान पर लॉन्च किया गया है? – लेह, लद्दाख
- हाल ही में बिबेक देबरॉय का निधन हो गया, वह किस क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्ति थे? – अर्थशास्त्र
- आरबीआई के पास भारत का कुल स्वर्ण भंडार कितना है? – 854.73 मीट्रिक टन
- निम्नलिखित में से किसने हाल ही में रक्षा सचिव के रूप में कार्यभार संभाला? – राजेश कुमार सिंह
- हाल ही में 70 वर्ष से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, आयुष्मान वय वंदना कार्ड का अनावरण किसने किया? – पीएम नरेंद्र मोदी
- किसने अहमदाबाद के ‘पिराना’ में गुजरात के सबसे बड़े कचरे से ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ किया? – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- ISRO ने अंतरग्रहीय आवास स्थितियों का अनुकरण करने के लिए भारत का पहला एनालॉग अंतरिक्ष मिशन कहां लॉन्च किया? – लेह, लद्दाख
- भारत-अमेरिका का संयुक्त विशेष बल अभ्यास, वज्र प्रहार का 15वां संस्करण 2 से 22 नवंबर, 2024 तक कहाँ आयोजित होने वाला है? – इडाहो, अमेरिका
- किस भारतीय मुक्केबाज ने अमेरिका के कोलोराडो में आयोजित U19 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता? – कृशा वर्मा
01 November 2024 – Current Affairs Today
- मानसी अहलावत ने अक्टूबर 2024 में सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं के 59 किग्रा वर्ग में कौन सा पदक जीता? – कांस्य
- किसने 31 अक्टूबर को नए ‘बैलस्टिक मिसाइल हासोंग-19’ का सफल परीक्षण किया है? – उत्तर कोरिया
- उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 अक्टूबर को दीपोत्सव पर राम की पैड़ी समेत कहाँ के 55 घाटों पर 25 लाख 12 हजार से अधिक दीये जलाकर सातवां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है? – अयोध्या
- अयोध्या में 2024 दीपोत्सव के दौरान किस नदी के तट को दीयों से रोशन किया गया? – सरयू
- किस दिन को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाता है? – 31th अक्टूबर
- मानसी अहलावत ने अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता और किस भार वर्ग में? – 59 किग्रा में कांस्य
- भारत और चीन ने गतिरोध के बाद सामान्य स्थिति पुनः स्थापित करते हुए अपनी सैन्य वापसी की प्रक्रिया कहां पूरी की? – देपसांग और डेमचोक
- केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में हाल ही में कितनी प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी गई? – 3%
- किस अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट जैसे स्थलों को लाल रंग से रोशन किया गया? – Act4Dyslexia
Current Affairs Today – October 2024
यहाँ पर आपको October 2024 Month की Daily Current Affairs in Hindi को Date Wise उपलब्ध कराया जाएगा व अन्य पिछले Months की करेंट अफेयर्स की Link भी नीचे उपलब्ध होंगी |
31 October 2024 – Current Affairs Today
- राष्ट्रीय एकता दिवस किस प्रमुख भारतीय नेता की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है? – सरदार वल्लभभाई पटेल
- भारत के लौह पुरुष के रूप में किसे जाना जाता है? – सरदार वल्लभभाई पटेल
- भारत में हर वर्ष किस तिथि को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ (National Unity Day) मनाया जाता है? – 31 अक्टूबर
- 31 अक्टूबर, 2024 को सरदार वल्लभभाई पटेल कौन-सी जयंती मनाई जाएगी? – 150वीं जयंती
- हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक का एमडी व सीईओ किसे नियुक्त किया गया है? – अशोक चंद्रा
- किस महिला फुटबॉलर ने 2024 में महिला बैलन डी’ ओर अवार्ड जीता? – ऐटाना बोनमती
- मैथ्यू वेड ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, वह किस देश के खिलाड़ी है? – ऑस्ट्रेलिया
- RBI ने हाल ही में किसे ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर बिज़नेस के लिए मंज़ूरी दे दी है? – जियो फाइनेंशियल
- बैलन डी’ओर 2024 मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड किसने जीता? – रोड्री
30 October 2024 – Current Affairs Today
- RBI ने किस देश में रखा 102 टन सोना भारत मंगवाया है? – लंदन
- भारत के लिए सबसे ज्यादा 8 वनडे शतक जड़ने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं? – स्मृति मंधाना
- सऊदी अरब ने शुरू किया दुनिया की सबसे बड़ी इमारत का निर्माण, इस इमारत का नाम क्या है? – ‘मुकाब’
- हाल ही में जारी फीफा रैंकिंग 2024 में कौन प्रथम स्थान पर रहा है? – अर्जेंटीना
- हाल ही में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? – केंद्रीय बैंकर का पुरस्कार से सम्मानित किया गया है
- हाल ही में किस क्रिकेट टीम ने पहली बार इमर्जिंग एशिया कप का खिताब जीता है? – अफगानिस्तान
- C-295 सैन्य विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन कहाँ किया गया? – वडोदरा
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के तहत अब से कितने उम्र के लोगों का मुफ्त इलाज होगा? – इस योजना के तहत अब से 70 या उससे अधिक उम्र के लोगों का 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज किया जायेगा। पहले इस योजना में 60 साल तक आयु सीमा थी।
29 October 2024 – Current Affairs Today
- हाल ही में किस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने शतरंज में 2800 ईएलओ रेटिंग का आंकड़ा पार किया, और विश्वनाथन आनंद के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए? – अर्जुन एरिगैसी
- भारत की पहली निजी सैन्य विमान फैट्री का उद्घाटन किस राज्य में किया गया? – गुजरात
- नई दिल्ली में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर किसने रवाना किया? – अमित शाह
- भारतीय तटरक्षक बल द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए दो स्वदेशी गश्ती जहाजों के नाम क्या हैं? – ‘अदम्य’ और अक्षर’
- देश के पहले ‘राइटर्स विलेज’ का उद्घाटन किस राज्य में किया गया? – उत्तराखंड
- किसे हाल ही में एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ़ इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया? – विपिन कुमार
- वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट के 2024 रूल ऑफ लॉ इंडेक्स में भारत का स्थान क्या है? – 79
- आयुर्वेद दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – हर साल धनवंतरी जयंती या धनतेरस के अवसर पर आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है। इस साल 29 अक्टूबर को मनाया गया
- भारत ने ‘अंडर 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024’ में कुल कितने मेडल जीते? – भारत ने कुल 9 मेडल जीते हैं। जिसमें एक गोल्ड, 1 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज शामिल है।
27-28 October 2024 – Current Affairs Today
- किस बैंक को हाल ही में भारत का सर्वश्रेष्ठ बैंक घोषित किया गया? – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
- बरदा वन्यजीव अभयारण्य का उद्घाटन किस राज्य में किया जा रहा है? – गुजरात
- किस राज्य सरकार ने हाल ही में 6 जिलों में ‘विशेष शिक्षा जोन’ बनाये जाने की घोषणा की है? – उत्तर प्रदेश
- धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस 29 अक्टूबर 2024 के उपलक्ष्य में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य देखभाल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कौन करेगा? – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- WTT चैंपियंस मोंटपेलियर 2024 में शीर्ष आठ में पहुंचने वाले पहले भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी कौन बने? – मनिका बत्रा
- स्पेन के वर्तमान प्रधान मंत्री कौन हैं जिन्होंने अक्टूबर 2024 में भारत का दौरा किया? – पेड्रो सांचेज़
- छत्तीसगढ़ की किसको हस्तशिल्प क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है? – हीराबाई झरेका बघेल
- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहाँ में वायु गुणवत्ता स्तर को “खराब” श्रेणी में रखा है? – नई दिल्ली
- भारतीय महिला हॉकी टीम की किस दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास लेने की घोषणा की है? – रानी रामपाल
26 October 2024 – Current Affairs Today
- खो खो विश्व कप 13 से 19 जनवरी, 2025 तक कहाँ आयोजित किया जाएगा? – नई दिल्ली
- खो–खो विश्व कप की आधिकारिक टैगलाइन क्या है? – #TheWorldGoesKho
- चक्रवात ‘दाना’ 25 अक्टूबर, 2024 को तटीय ओडिशा में कहाँ टकराया? – भितरकणिका और धमरा
- केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना’ के अंतर्गत ऋण सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर कितने रुपये कर दिया है? – 20 लाख रुपये
- ‘एक्सरसाइज सिम्बेक्स 2024’ समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास किन दो देशों के बीच हो रहा है? – भारत और सिंगापुर
- हाल ही में इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फ़ेम क्लास ऑफ़ 2025 में किसे नामित किया गया? – मारिया शारापोवा और बॉब और माइक ब्रायन
- भारत सरकार ने डॉ. नीना मल्होत्रा को किसे देश में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है? – स्वीडन
- एशियन डेवलपमेंट बैंक ने किस राज्य को सौर फोटोवोल्टिक सुविधा के लिए ऋण स्वीकृत किया है? – असम
- रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश में AI इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए किसके साथ समझौता किया है? – Nvidia
25 October 2024 – Current Affairs Today
- भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – जस्टिस संजीव खन्ना
- एक्सरसाइज सिम्बेक्स 2024 का आयोजन भारत और की देश के बीच आयोजित किया जाता है? – सिंगापुर
- किसने डिजिटल सुरक्षा को बढ़ाने में क्रांति लाने के उद्देश्य से सात नई सेवाएं लॉन्च की है? – ‘भारत संचार निगम लिमिटेड’ (BSNL)
- भारत और किसके बीच बहुप्रतीक्षित हॉकी श्रृंखला की शुरुआत 23 अक्टूबर से नई दिल्ली के ‘मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम’ में शुरू होगी? – जर्मनी
- 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में जल प्रबंधन और संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए किस राज्य ने देश में पहला स्थान हासिल किया हैं? – उड़ीसा
- 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में जल प्रबंधन और संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए किस राज्य ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया हैं? – उत्तर प्रदेश
- हाल ही में किस खिलाड़ी ने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल 2024 में सिल्वर मेडल जीता है? – दीपिका कुमारी
- किस वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के नए अध्यक्ष बने है? – एस. गोपालकृष्णन
- विश्व विकास सूचना दिवस हर साल कब मनाया जाता है? – 24 अक्टूबर
- 2024 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान किस देश ने अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट्स एलायंस पहल का प्रस्ताव रखा? – भारत
24 October 2024 – Current Affairs Today
- हर साल संयुक्त राष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है? – 24 अक्टूबर
- भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के नए लोगो को किसने लांच किया? – ज्योतिरादित्य सिंधिया
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की किसको ICC महिला T-20 विश्व कप 2024 प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीम में शामिल किया गया है? – कप्तान ‘हरमनप्रीत कौर’
- फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक किस खिलाड़ी ने बनाया? – चाड बोवेस
- किसे हाल ही में ग्लोबल एंटी-रेसिज्म चैंपियनशिप अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया? – उर्मिला चौधरी
- ‘राष्ट्रीय लर्निंग वीक’ या ‘कर्मयोगी सप्ताह’ कब से कब तक आयोजित किया जा रहा है? – 19 से 25 अक्टूबर
- हाल ही में ‘राष्ट्रीय लर्निंग वीक’ या ‘कर्मयोगी सप्ताह’ का उद्घाटन किसने किया? – पीएम नरेंद्र मोदी
- हाल ही में जेपी मॉर्गन चेज़ इंडिया के सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – प्रणव चावड़ा
- भारतीय मूल के किसको गूगल के नए चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) बने हैं? – प्रभाकर राघवन
22-23 October 2024 – Current Affairs Today
- IQAir की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है? – लाहौर
- राष्ट्रमंडल खेलों के 2026 संस्करण से कई खेलों को बाहर कर दिया गया है, इसका आयोजन कहां होगा? – ग्लासगो (स्काटलैंड)
- राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन कहां किया जा रहा है? – पणजी (गोवा)
- हाल ही में केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय उड़ान योजना को कितने वर्षों के लिए बढ़ा दिया है? – 10 साल
- बंगाल की खाड़ी में 25 अक्टूबर 2024 को ओडिशा ओडिशा तट पर आने वाले भीषण चक्रवाती तूफान का क्या नाम है? – दाना
- बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘दाना’ को किस देश ने नाम दिया है? – क़तर
- अक्टूबर 2024 में वियतनाम के राष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया? – लुओंग कुओंग
- अक्टूबर 2024 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति कौन बने? – प्रबोवो सुबियांटो
- भारत और पाकिस्तान किस समझौते की वैधता को अतिरिक्त पांच वर्षों के लिए बढ़ाने पर सहमत हुए हैं, जिससे भारतीय तीर्थयात्रियों को गलियारे के माध्यम से पाकिस्तान जाने की अनुमति मिल जाएगी? – श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर समझौता
21 October 2024 – Current Affairs Today
- राष्ट्रीय महिला आयोग का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? – विजया किशोर राहतकर
- 16वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया? – कज़ान (रूस)
- BRICS शिखर सम्मेलन 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व कौन कर रहा है? – पीएम नरेंद्र मोदी
- भारतीय सेना ‘स्वावलंबन शक्ति अभ्यास’ का आयोजन किस राज्य में कर रही है? – उत्तर प्रदेश
- भारतीय सेना के ‘स्वावलंबन शक्ति अभ्यास’ में भारतीय सेना की कौन सी कोर यूनिट भाग ले रही है? – सुदर्शन कोर
- इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? – अभ्युदय जिंदल
- संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन (COP16) कहाँ आयोजित किया जा रहा है? – कोलम्बिया
- दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में GRAP के चरण-2 को लागू करने का प्राथमिक कारण क्या है? – प्रदूषण का बढ़ता स्तर
- भारतीय पर्यटक UPI ऐप के माध्यम से मालदीव में लेनदेन के लिए किस मुद्रा का उपयोग करेंगे? – भारतीय रुपया
- नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने मंत्रालय परिसर में किसका अनावरण किया है? – ‘एविएशन पार्क’
20 October 2024 – Current Affairs Today
- भारत ने किसको ‘जल पाइपलाइन प्रतिस्थापन परियोजना’ के लिए 487 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण प्रदान किया है? – मॉरीशस
- किसने नागरिकता कानून की ‘धारा 6A’ को संवैधानिक रूप से वैध करार दिया है? – उच्चतम न्यायालय
- भारतीय रेलवे ने 120 दिन पहले होने वाली टिकट बुकिंग की अवधि घटाकर की? – 60 दिन
- टेस्ट मैचों में 9000 रन का आंकड़ा पार करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बनें? – विराट कोहली
- हाल ही में किसने ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024’ का खिताब जीता है? – निकिता पोरवाल
- हाल ही में ISRO के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है? – IAF वर्ल्ड स्पेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है
- 2024 के वैश्विक भूख सूचकांक में भारत का कौन-सा स्थान है? – 105वां स्थान है
- फ्रांस के वचियर लाग्रेव को हराकर ‘WR शतरंज मास्टर्स कप’ जीता? – अर्जुन एरिगैसी
- कौन ‘16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन’(BRICS Summit 2024) में भाग लेने के लिए 22 अक्टूबर को रूस की दो दिवसीय यात्रा पर होंगे? – प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’
19 October 2024 – Current Affairs Today
- हाल ही में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) किसे नियुक्त किया गया? – प्रवीण वशिष्ठ
- गुरप्रीत पाल सिंह ने ग्रीस में ACO विश्व शतरंज चैंपियनशिप में कौनसा पदक जीता? – गोल्ड
- भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसके नाम की सिफारिश की गई है? – जस्टिस संजीव खन्ना
- हमास क्या है?, जिसका प्रमुख याह्या सिनवार अक्टूबर 2024 में इजरायली बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान दक्षिणी गाजा के राफा में मारा गया था? – फिलिस्तीन में स्थित एक राजनीतिक और उग्रवादी संगठन
- 15 से 18 अक्टूबर 2024 तक नई दिल्ली के भारत पैलेस में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2024 का फोकस क्या था? – क्वांटम प्रौद्योगिकी और 6जी
- हर वर्ष किस तिथि को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है? – 17 अक्टूबर
- ‘अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन-ISA’ का सातवां सत्र 3 नवंबर से 6 नवंबर तक कहाँ में आयोजित किया जाएगा? – नई दिल्ली के भारत मंडपम
- किसे हाल ही में को JSW स्पोर्ट्स में क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया? – सौरव गांगुली
- हाल ही में किस राज्य सरकार ने संस्कृत को अनिवार्य विषय के रूप में घोषित करने की तैयारी कर रहा है? – उत्तराखंड
18 October 2024 – Current Affairs Today
- भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश? – न्यायमूर्ति संजीव खन्ना
- हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है? – नायब सिंह सैनी
- आईएसएसएफ विश्व कप पुरुष फाइनल में किसने रजत पदक जीता? – विवान कपूर
- हाल ही में किसे भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र का राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर किसे नामित किया गया? – रश्मिका मंदाना
- दूसरे अंतर्राष्ट्रीय मेथनॉल सेमिनार की मेजबानी किस देश ने की? – भारत
- हाल ही में भारत ने किस देश के साथ 3.5 अरब डॉलर के ड्रोन डील पर हस्ताक्षर किए? – यूएसए
- 50% की मौजूदा दर से 3% की बढ़ोतरी के बाद, 1 जुलाई 2024 से प्रभावी महंगाई भत्ते (डीए) की नई दर क्या होगी? – 53%
- 150 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि के बाद 2025-26 विपणन सत्र के लिए गेहूं का MSP क्या है? – 2425 रुपये प्रति क्विंटल
- प्रतिवर्ष किस तिथि को दुनियाभर में विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है? – 16 अक्टूबर
- किसने अब तक का सबसे बड़ा अंतरिक्ष यान ‘यूरोपा क्लिपर’ लॉन्च किया है? – नासा
- कौन सा राज्य जाति सर्वेक्षण शुरू करने वाला भारत का तीसरा राज्य बना है? – तेलंगाना
16-17 October 2024 – Current Affairs Today
- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री (CM) के रूप में किसे शपथ ली है? – उमर अब्दुल्ला
- जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री (DCM) के रूप में किसे नियुक्त किया गया? – सुरिंदर कुमार चौधरी
- 23वीं एससीओ बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया? – एस जयशंकर
- 23वीं एससीओ बैठक की मेजबानी किस देश ने की? – पाकिस्तान
- आईसीसी हॉल ऑफ़ फेम में शामिल की गई भारतीय महिला क्रिकेटर कौन हैं? – नीतू डेविड
- नवंबर 2024 में किन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं? – महाराष्ट्र और झारखंड
- अक्टूबर 2024 में अमेरिका के साथ भारत के त्रि-सेवा खरीद सौदे में किस प्रकार के MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन शामिल हैं? – स्काई गार्जियन और सी गार्जियन
- भारतीय तटरक्षक बल के 26वें महानिदेशक के रूप में किसने कार्यभार ग्रहण किया? – परमेश शिवमणि
- एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 में भारत की शीर्ष महिला जोड़ी ‘अयहिका मुखर्जी’ और ‘सुतीर्था मुखर्जी’ ने कौन सा पदक जीता है? – कांस्य पदक
- किसको सरकारी ई मार्केटप्लेस (GeM) का सीईओ नियुक्त किया गया है? – ‘एल. सत्य श्रीनिवास’
- केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में कितने प्रतिशत की वृद्धि की गई? – 3%
15 October 2024 – Current Affairs Today
- सितंबर 2024 के लिए ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ किसे चुना गया? – कामिंदु मेंडिस
- सितंबर के लिए महिला ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ का अवार्ड किसे मिला? – टैमी ब्यूमोंट
- अक्टूबर 2024 को लॉन्च किए गए नासा के यूरोपा क्लिपर मिशन का मुख्य उद्देश्य क्या है? – बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा की उन स्थितियों की जांच करना जो जीवन का समर्थन कर सकती हैं
- भारतीय नौसेना का पहला स्वदेशी बहुउद्देश्यीय जहाज ‘समर्थक’ किस कंपनी ने बनाया था? – एल एंड टी शिपयार्ड
- किस कंपनी ने अक्टूबर 2024 में रोबोटिक हथियारों के साथ स्टारशिप बूस्टर को पकड़ने की उपलब्धि हासिल की? – स्पेसएक्स
- 2025 विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप कहाँ आयोजित की जाएगी? – दोहा, कतर
- साहित्य में 2024 का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले हान कांग किस भाषा में लिखतीं हैं? – कोरियाई भाषा
- साहित्य में नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली एशियाई महिला कौन है? – दक्षिण कोरिया की हान सांग
- राफेल नडाल, जिन्होंने हाल ही में अपनी संन्यास की घोषणा की है , किस खेल से संबंधित हैं? – स्पेन के पुरुष टेनिस खिलाड़ी
- राफेल नडाल टेनिस स्कूल भारत में कहाँ स्थापित किया गया है? – अनंतपुर जिला, आंध्र प्रदेश
14 October 2024 – Current Affairs Today
- विजयादशमी पश्चिम बंगाल में किस प्रमुख त्योहार के समापन के रूप में मनाई जाती है? – दुर्गा पूजा
- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को हाल ही में अक्टूबर 2024 में किस स्थिति में अपग्रेड किया गया था? – महारत्न
- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) महारत्न का दर्जा प्राप्त करने वाला कौन-सा केंद्रीय उद्यम बना है? – 14वां
- अर्थशास्त्र में 2024 का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया? – डारोन एसेमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन
- अर्थशास्त्र में 2024 का नोबेल पुरस्कार किस अध्ययन के लिए दिया गया? – ‘‘संस्थान कैसे बनते हैं और समृद्धि को प्रभावित करते हैं”
- T20 इंटरनेशनल क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर किस टीम ने बनाया? – भारत
- हरमनप्रीत कौर ने IWLF वेटलिफ्टिंग इवेंट में किस भार वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया? – 76 किलोग्राम
- ISSF जूनियर विश्व कप 2025 की मेजबानी कौन सा देश करेगा? – भारत
- 27वीं एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 में भारतीय महिला टीम ने कौन सा पदक जीता? – कांस्य पदक
12-13 October 2024 – Current Affairs Today
- किस संगठन को साल 2024 नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – निहोन हिडानक्यो संगठन (हिरोशिमा और नागासाकी के परमाणु बम बचे लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले जमीनी स्तर के संगठन निहोन हिडानक्यो को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया)
- हाल ही में किस टेनिस स्टार ने संन्यास की घोषणा की? – राफेल नडाल
- इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस (आईएसीएस) के वैज्ञानिकों ने किस नए कैंसर थेरेपी लक्ष्य की पहचान की? – टायरोसिल-डीएनए फॉस्फोडिएस्टरेज़- 1 (TDP-1)
- अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है? – 11 अक्टूबर
- 11 अक्टूबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम क्या थी? – “भविष्य के लिए बालिकाओं का दृष्टिकोण”
- भारत के किस शहर को 2024 में ग्रीन सिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया? – बेंगलुरु
- किस भारतीय कंपनी को 2024 में फॉर्च्यून 500 सूची में शामिल किया गया? – टाटा मोटर्स
- 38वें राष्ट्रीय खेल वर्ष 2025 में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक कहाँ में आयोजित किए जाएंगे? – उत्तराखंड
- राष्ट्रीय खेलों में विंटर गेम्स शामिल करने वाला पहला राज्य बना? – उत्तराखंड
- हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कौन-सा देश आँखों की बीमारी ‘ट्रैकोमा’ मुफ्त घोषित हुआ है? – भारत
11 October 2024 – Current Affairs Today
- टाटा ट्रस्ट के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – नोएल टाटा
- किस राज्य पोस्टल सर्कल ने रतन टाटा के सम्मान में विशेष कवर जारी किया? – बिहार
- साल 2024 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? – हान कान्ग (दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को उनके शक्तिशाली काव्य गद्य के लिए दिया गया)
- 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा? – उत्तराखंड
- एशियाई टेबल टेनिस महिला चैंपियनशिप 2024 का कांस्य पदक किस देश ने जीता? – भारत
- राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की स्थापना किस राज्य में की जाएगी? – गुजरात
- 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया जायेगा? – लाओस
- पीएम मोदी ने हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स का उद्घाटन कहां किया? – मुंबई
- अक्टूबर 2024 में WHO प्रमाणन के अनुसार भारत ने किस बीमारी को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया है? – ट्रेकोमा
- ट्रेकोमा, जो कभी भारत में अंधेपन का प्रमुख कारण था, इसका कारण था? – क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस
09-10 October 2024 – Current Affairs Today
- साल 2024 के केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज से किसे सम्मानित किया गया? – डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर
- किसे हाल ही में फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया? – संजीव कुमार सिंगला
- इस वर्ष भौतिकी का नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? – जॉन हॉपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन
- किसे हाल ही में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया है? – सनथ जयसूर्या
- विश्व डाक दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? – 09 अक्टूबर
- अक्टूबर 2024 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर के रूप में किसे विस्तार मिला है? – एम. राजेश्वर राव
- 2024 आईएसएसएफ जूनियर विश्व शूटिंग चैम्पियनशिप में पदक तालिका में कौन सा देश शीर्ष पर रहा? – भारत (भारत कुल 24 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहे – 13 स्वर्ण, 3 रजत और 8 कांस्य)
- भारतीय खिलाड़ी दीपा करमाकर ने संन्यास ले लिया है। वह किस खेल से जुड़ी थीं? – जिम्नास्टिक्स
- साल 2024 के मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया? – विक्टर एम्ब्रोज़ और गैरी रूवकुन
08 October 2024 – Current Affairs Today
- साल 2024 के मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार से विक्टर एम्ब्रोज़ और गैरी रूवकुन को किस खोज के लिए सम्मानित किया गया? – माईक्रोआरएनए (miRNA) की खोज के लिए
- हाल ही में किस राज्य सरकार ने छात्राओं के लिए‘निजुत मोइना’ योजना शुरू की? – असम
- आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप 2024 अपना दूसरा स्वर्ण किसने जीता? – दिव्यांशी
- आगामी महाकुंभ मेला 2025 का लोगो, वेबसाइट और ऐप किसने लांच किया? – योगी आदित्यनाथ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्टूबर, 2024 को बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन कहां किया? – पोहरदेवी, वाशिम, महाराष्ट्र
- स्वदेशी रूप से विकसित बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली का नाम क्या है, जिसका 7 अक्टूबर, 2024 को राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था? – VSHORADS (वशोराद्स)
- कौन 15 और 16 अक्टूबर को होने वाले ‘SCO शिखर सम्मेलन’ के लिए इस्लामाबाद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे? – केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर
- कौन 6 से 10 अक्तूबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे? – मालदीव के राष्ट्रपति ‘डॉ. मोहम्मद मुइज्जु’
07 October 2024 – Current Affairs Today
- ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2024’ इस वर्ष कहाँ में 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा? – असम के गुवाहाटी
- खो-खो विश्व कप 2025 का आयोजन किस देश में किया जायेगा? – भारत
- हाल ही में जारी हुई आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग के अनुसार फिर से दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज बनें? – जसप्रीत बुमराह
- बीसीसीआई ने किसे अपनी एंटी करप्शन यूनिट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है? – शरद कुमार
- 8 अक्टूबर 2024 को भारतीय वायु सेना का 92वां स्थापना दिवस कहाँ मनाया गया? – तांबरम वायुसेना स्टेशन (चेन्नई , तमिलनाडु)
- 2024 के हरियाणा विधान सभा चुनाव में किस पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ? – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
- 2024 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में किस गठबंधन ने जीत हासिल की? – नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस
- अक्टूबर 2024 में एक पत्र के माध्यम से भारत ने किस वैश्विक मंच में शामिल होने का निर्णय लिया है? – अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता केंद्र
- ISSF जूनियर चैंपियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक किस टीम ने जीता? – मुकेश नेलावल्ली, राजवर्धन पाटिल और हरसिमर सिंह रत्था
06 October 2024 – Current Affairs Today
- हर साल किस दिन विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है? – 5th अक्टूबर
- भारत सरकार के उस मिशन का नाम क्या है जिसका लक्ष्य अगले सात वर्षों में भारत को तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है? – खाद्य तेल और तिलहन पर राष्ट्रीय मिशन (एनएमईओ-तिलहन)
- सितंबर, 2024 तक भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने पहली बार कौन सा मील का पत्थर हासिल किया? – 700 बिलियन अमेरिकी डॉलर
- किसने संयुक्त राष्ट्र महासचिव ‘एंतोनियो गुतेरेस’(António Guterres) के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है? – इजराइल
- अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित पर्यावरण और वन्यजीवन पर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और फोरम का क्या नाम है? – वातावरण
- सितंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 6.5 फीसदी बढ़कर पहुंचा? – 1.73 लाख करोड़ रुपये
- पीएम मोदी ने ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ की शुरुआत किस राज्य में की? – झारखंड
- अक्टूबर 2024 में कैबिनेट द्वारा किन 5 भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया? – मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली
05 October 2024 – Current Affairs Today
- ICC महिला T20 विश्व कप 2024 कहाँ आयोजित किया जा रहा है? – संयुक्त अरब अमीरात
- भारत ने कानपुर टेस्ट में किसको 7 विकेट से हराया है इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया है? – बांग्लादेश
- सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के किस नेता को जापान के 102वें प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया गया है? – शिगेरू इशिबा
- राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? – डॉ. बी.एन. गंगाधर
- शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन कहां किया जा रहा है? – अस्ताना (कजाकिस्तान) विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर SCO शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.
- भारत ने रुद्रम -1 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, यह किस प्रकार की मारक मिसाइल है? – हवा से सतह (DRDO द्वारा निर्मित, भारत की पहली स्वदेशी एंटी-रेडिएशन मिसाइल)
- हाल ही में किसने ‘संपूर्णता अभियान’ की शुरुआत की है? – नीति आयोग
- आईएसएसएफ जूनियर 25 मीटर पिस्टल में भारत के लिए स्वर्ण पदक किसने जीता? – दिव्यांशी
- भारत की किस युवा बैडमिंटन खिलाड़ी ने क्रोएशिया इंटरनेशनल और बेल्जियम जूनियर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया हैं? – रक्षा कंदासामी
03-04 October 2024 – Current Affairs Today
- मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली? – क्लाउडिया शीनबाम
- पुनर्गठित मौद्रिक नीति समिति (MPC) के अध्यक्ष कौन हैं? – आरबीआई के गवर्नर (भारत सरकार ने 1 अक्टूबर 2024 को MPC का पुनर्गठन किया है।)
- स्वच्छ भारत दिवस किस राष्ट्रीय नेता की जयंती के साथ मनाया जाता है? – महात्मा गांधी (2 अक्टूबर, 2024 को स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ मनाई गई।)
- वर्ल्ड ग्रीन इकोनॉमी फोरम को हाल ही में कहां उद्घाटन किया गया? – दुबई
- ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन कहां किया जा रहा? – यूएई
- पीएम मोदी ने किस राज्य में चार बायो-गैस यूनिट का अनावरण किया? – असम
- नीति आयोग ने हाल ही में महिला उद्यमिता मंच की शुरुआत किस राज्य के साथ की है? – तेलंगाना
- हाल ही में, भारत की पहली सुपरकैपेसिटर निर्माण सुविधा का उद्घाटन कहाँ किया गया? – कन्नूर, केरल
- नाविका सागर परिक्रमा अभियान II में इस्तेमाल किए जाने वाले भारतीय नौसेना के पाल जहाज का नाम क्या है? – INS तारिणी
02 October 2024 – Current Affairs Today
- हाल ही में समाचारों में देखी गई ‘हारपून मिसाइल’ किस देश द्वारा विकसित की गई है? – संयुक्त राज्य अमेरिका
- अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस किस तिथि को मनाया जाता है? – 2 अक्टूबर
- अक्टूबर, 2024 को पेरू के लीमा में ISSF जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में व्यक्तिगत 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा और 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक किसने जीते? – पार्थ राकेश माने
- 1 अक्टूबर, 2024 को नाटो के महासचिव की भूमिका किसने ग्रहण की? – मार्क रुटे
- अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस किस प्रमुख नेता के जन्मदिन के सम्मान में मनाया जाता है? – महात्मा गांधी
- हाल ही में समाचारों में देखा गया ‘माउंट एरेबस’ किस महाद्वीप में स्थित है? – अंटार्कटिका
- हाल ही में, किस देश ने दुनिया के सबसे बड़े नौसेना रक्षा प्रदर्शनी ‘EURONAVAL 2024’ की मेजबानी की? – फ्रांस
- हाल ही में कहाँ 20942 फीट ऊंची एक चोटी का नाम दलाई लामा के नाम पर रखा गया है? – अरुणाचल प्रदेश
- हाल ही में किसका पहला संस्मरण “मदर मैरी कम टू मी” लॉन्च किया गया है? – अरुंधति रॉय
01 October 2024 – Current Affairs Today
- भारत की पहली सरकार द्वारा वित्त पोषित मल्टीमॉडल एआई पहल कौन सी है? – भारतजेन (BharatGen)
- एक्सरसाइज ‘काज़िंद’ हाल ही में भारत और किस देश के बीच शुरू हुआ? – कजाकिस्तान
- भारत में क्रूज़ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कौनसा मिशन लांच किया गया है? – ‘क्रूज़ भारत मिशन’
- हाल ही में समाचारों में देखे गए कैनरी द्वीप समूह किस महासागर में स्थित है? – अटलांटिक महासागर
- हाल ही में किस अफ्रीकी देश ने मारबर्ग वायरस के प्रकोप की सूचना दी? – रवांडा
- हाल ही में किस देश ने UN सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया? – भूटान
- हाल के आंकड़ों के अनुसार, PM सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत छत पर सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता में कौन सा राज्य देश में अग्रणी है? – गुजरात
- हाल ही में समाचारों में देखा गया पीची वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है? – केरल
- वह भारतीय एथलीट कौन है जिसने सितंबर 2024 में जापान में वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता? – गुलवीर सिंह