General Intelligence For CGL, CHSL, MTS, CPO: Quiz 12

SSC EXAM 24|7
0
दोस्तों, हम आपके लिए एक बार फिर से कुछ Reasoning Questions लेकर आए हैं। इस तरह के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं SSC, UPSC, RRB, Railway, Defense या अन्य कई परीक्षाओं में पूछें जाते हैं। Reasoning सेक्शन में ज्यादातर वर्बल, नॉन वर्बल और लॉजिकल से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। ये प्रश्न अकसर परीक्षाओं में घुमा फिरा कर पूछे जाते हैं। अगर आप भी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह बात आप भली-भांति जानते होगें की इस तरह के प्रश्न कितने महत्वपूर्ण होते हैं। यहां पर कुछ Reasoning Questions दिए हुए हैं। आप इन प्रश्नों की मदद से अपने परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
यहां से आप Clock MCQ (घड़ी) के महत्वपूर्ण प्रश्नो का ऑनलाइन टेस्ट हिन्दी में लगाए। जिसमे Clock MCQ (घड़ी) रीजनिंग के महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Questions) को शामिल किया गया है।

1. यदि एक घड़ी में 6ः15 का समय है, तो सामने रखे दर्पण में क्या समय दिखाई देगा?

  1. 8 : 10
  2. 7 : 15
  3. 5 : 45
  4. 9 : 15

Answer is C

वास्‍तविक समय 23 : 60 - 06 : 15 =17 बजकर 45 मिनट अर्थात् घडी में 5 बजकर 45 मिनट का समय दिखाई देगा

2. यदि एक घड़ी में 4 : 45 का समय है, तो सामने रखे दर्पण में क्या समय दिखाई देगा?

  1. 8 : 10
  2. 7 : 15
  3. 8 : 15
  4. 9 : 15

Answer is B

वास्‍तविक समय 23 : 60 - 04 : 45 =19 बजकर 15 मिनट अर्थात् घडी में 7 बजकर 15 मिनट का समय दिखाई देगा

3. यदि दर्पण में देखा जाऍ तो एक घड़ी में 3 बजकर 40 मिनट दिखाई देते है। वास्तविक समय क्या है?

  1. 7 : 30
  2. 8 : 30
  3. 8 : 20
  4. 6 : 45

Answer is C

वास्‍तविक समय 23 : 60 - 03 : 40 =20 बजकर 20 मिनट अर्थात् घडी में 8 बजकर 20 मिनट का समय दिखाई देगा

4. यदि एक घड़ी दर्पण में पौने तीन बजे का समय बता रही है तो उस घड़ी मे सही समय क्या होगा?

  1. 7 : 30
  2. 9 : 15
  3. 8 : 45
  4. 6 : 45

Answer is B

वास्‍तविक समय 23 : 60 - 02 : 45 =21 बजकर 15 मिनट अर्थात् घडी में 9 बजकर 15 मिनट का समय दिखाई देगा

5. 9 : 00 बजे घड़ी की दोनों सुइयों के मध्य कितने डिग्री का कोण बनेगा ?

  1. 180°
  2. 270°
  3. 90°
  4. 360°

Answer is B

दोनों सुईयों के मध्‍य कोण = 9x30 =270°

6. एक घड़ी में घंटे की र्सुइ प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कितने डिग्री का कोण बना देगी ?

  1. 180°
  2. 270°
  3. 90°
  4. 360°

Answer is A

प्रात : आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कुल छ : घण्‍टे हो जाएंगें अत : दोनों सुईयों के मध्‍य कोण = 6 × 30 =180°

7. एक घड़ी की दोनों सुईयों के मध्य कितने बजे अध्कितम कोण बनता है ?

  1. 12 : 00
  2. 9 : 00
  3. 11 : 55
  4. 6 : 00

Answer is A

दोनों सुईयों के मध्‍य अधिकतम कोण = 12 × 30 =360°

8. 3 बजकर 30 मिनट पर घड़ी की मिनट एवं घण्टे की सूई कितने डिग्री का कोण बनायेगी ?

  1. 75°
  2. 90°
  3. 120°
  4. 45°

Answer is A

दोनों सुईयों के मध्‍य कोण =11/2 x मिनट - बजकर x30 = 11/2 x 30 - 3 x 30 = 165 - 90 = 75°

9. सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक घड़ी की सूईयां कितनी बार एक-दूसरे के विपरीत दिशा में होती हैं

  1. 12 बार
  2. 11 बार
  3. 13 बार
  4. 10 बार

Answer is B

सुबह 8 बजे से सांय 8 बजे के मध्‍य कुल बारह घण्‍टे होंगे अत : बारह घण्‍टे में विपरीत स्थिति 11 बार होगी, क्‍योंकि 6 से 7 बजे के मध्‍य विपरीत स्थिति नहीं बनती

10. शाम के चार बजे से रात के 10 बजे तक घड़ी की सूईयां कितनी बार एक-दूसरे के साथ 90° का कोण बनाती हैं?

  1. 9 बार
  2. 11 बार
  3. 6 बार
  4. 12 बार

Answer is B

सांय 4 बजे से रात 10 बजे के मध्‍य कुल छ/ घण्‍टे होंगे अत : छ : घण्‍टे में स्थिति 11 बार होगी क्‍योंकि 9 से 10 बजे के मध्‍य दो समकोण के स्‍थान पर केवल एक समकोण बनेगा

11. राहुल घड़ी को देखकर अपने पापा को 6 बजकर ढ़ाई मिनट का समय बताता है। यदि उसने घण्टे की सूई के स्थान पर मिनट की सूई व मिनट की सूई के स्थान पर घण्टे की सूई देख ली हो तो वास्तविक समय क्या होता ?

  1. 1 बजे
  2. 12 : 30बजे
  3. 12 बजे
  4. 6 बजे

Answer is B

12 : 30 बजे

12. राम ने श्याम से समय पूछा तो उसने घण्टे की सूईं को मिनट की सूई तथा मिनट की र्सूइ को घण्टे की सूई समझ कर 6 बजकर 17 मिनट बताया, तो वास्तविक समय था।

  1. 3 बजकर 30 मिनट
  2. 3 बजकर 45 मिनट
  3. 6 बजकर 30 मिनट
  4. 6 बजकर 45 मिनट

Answer is A

3 बजकर 30 मिनट

13. मंगलवार के दिन गोष्ठी की जगह पर सुबह 8 : 30 बजे से 15 मिनट पहले पहुंचकर मैंने पाया कि मैं उस व्यक्ति से आध घंटे पहले आया हूँ जो कि 40 मिनट देर से आया था। गोष्ठी का नियत समय क्या था।

  1. सुबह 8 बजे
  2. 8 बजकर 05 मिनट
  3. 8 बजकर 15 मिनट
  4. 8 बजकर 45 मिनट

Answer is B

मेरे पहुॅचने का समय 8 : 15, अन्‍य व्‍यक्ति 30 मिनट बाद आया अत : उसका समय 8 : 15 + : 30 = 08 : 45 तथा वह 40 मिनट देरी से आया, अत : गोष्‍ठी में पहुॅचने का निश्चित समय 08 : 45 - : 40 = 08 : 05

14. 8 : 50 से ठीक 20 मिनट पहले बैठक स्थल पर पहुँचते हुए विवेक को यह मालूम हुआ कि वह 40 मिनट देर से आने वाले व्यक्ति से 30 मिनट पहले आ गया है। यह बताइए कि बैठक का निश्चित समय क्या था ?

  1. 8 : 20
  2. 8 : 10
  3. 8 : 05
  4. 8 : 00

Answer is A

विवेक के पहुॅचने का समय 8 : 30 अन्‍य व्‍यक्ति 30 मिनट बाद आया अत : उसका समय 8 : 30 + : 30 = 09 : 00 तथा वह 40 मिनट देरी से आया, अत : बैठक में पहुुँचने का निश्चित समय = 09 : 00 - : 40 = 08 : 20

15. चयन समिति के अध्यक्ष साक्षात्कार कक्ष में 12 : 30 बजे से 10 मिनट पूर्व आ गए। वे समिति के अन्य सदस्यों से 20 मिनट पहले आये जोकि 30 मिनट देरी से आये तो साक्षात्कार कितने बजे था

  1. 12 : 10
  2. 12 : 20
  3. 12 : 30
  4. 12 : 40

Answer is A

अध्‍यक्ष के पहुॅचने का समय 12 : 20, अन्‍य सदस्‍य 20 मिनट बाद आया अत : उनका समय 12 : 20 + : 20 = 12 : 40 तथा वे 30 मिनट देरी से आये, अत : साक्षात्‍कार का निश्चित समय 12 : 40 - : 30 = 12 : 10

16. जब मै स्टेशन पहुंचा तो पता चला कि मै गाड़ी छूटने के नियत समय से आध घण्टा पहले पहुंच गया हूँ। गाड़ी 1 घण्टा 30 मिनट विलम्ब से होने के कारण 6 : 20 बजे आई मैं कितने बजे स्‍टेशन पर पहुंचा था।

  1. 4 : 40 बजे
  2. 5 : 10 बजे
  3. 5 : 20 बजे
  4. 4 : 20 बजे

Answer is D

मैं गाडी छूटने के निश्चित समय से आधा घण्‍टा पहले पहुॅचा और ट्रेन डेढ घण्‍टे लेट अर्थात् 6 : 20 बजे आई अत : मुझे स्‍टेशन पर कुल दो घण्‍टे का समय हो गया, अत : मेरे स्‍टेशन पहुॅचने का समय 06 : 20 - 2 : 00 = 04 : 20

17. एक घड़ी 1 बजे 1 बार, 2 बजे 2 बार, 3 बजे 3 बार अर्थात जितना समय होता है उतनी बार बजती है तो बताइए 24 घंटे में वह कितनी बार बजेगी ?

  1. 48 बार
  2. 150 बार
  3. 300 बार
  4. 156 बार

Answer is D

12 घंटे में 78 बार बजती है तो 24 घंटे में कुल 78 × 2 = 156 बार बजेगी

18. अभी यदि दोपहर के 1 बज रहे है तो 39 घण्टे पहले क्या समय हुआ था ?

  1. 4 pm
  2. 4 am
  3. 9 pm
  4. 10 pm

Answer is D

यदि अभी दोपहर के 1 बजे है तो 24 घंटे पहले भी दोपहर के 1 बजे होंगे, तथा उससे 12 घंटे पहले रात के 1 बजे होंगे, उससे तीन घंटे पहले रात के 10 बजे होंगे

19. किशोर सुबह 7 बजे से 20 मिनट पूर्व घर छोड़ता है, किरण के घर 25 मिनट में पहुँच जाता है, अगले 15 मिनट में नाश्ता समाप्त करके ऑफिस के लिए चल पड़ता है, जिसमें 35 मिनट और लगते है। ऑफिस पहुँचने के लिए वे किरण का घर किस समय छोड़ देता है ?

  1. 7 : 20
  2. 7 : 55
  3. 8 : 15
  4. 7 : 40

Answer is A

किशोर घर से निकला 6 : 40, किरण के घर पहुॅचा 06 : 40 + : 25 = 07 : 05 नाश्‍ता समाप्‍त किया और ऑफिस के लिए घर से निकला 07 : 05 + : 15 = 07 : 20 बजे

20. किशोर अपने घर से और दिनों के सामान्य समय से 15 मिनट पहले निकला और बस स्टेण्ड 08 : 40 पर पहुँचा यदि घर से बस स्टेण्ड पहुँचने में 10 मिनट का समय लगता है, तो किशोर अपने घर से सामान्यतः कितने बजे निकलता था।

  1. 08 : 15
  2. 08 : 25
  3. 08 : 45
  4. 08 : 10

Answer is C

किशोर बस स्‍टेण्‍ड पहुॅचा 8 : 40, अत : घर से निकला 08 : 40 - : 10 = 08 : 30 यह समय और दिनों के सामान्‍य समय से 15 मिनट पहले का है, अत : वह सामान्‍यत : घर से निकलता था 08 : 30 + : 15 = 08 : 45 बजे

21. इलाहाबाद के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हर ढ़ाई घण्टे में ट्रेन छूट ती है। उदघोषणा की जा रही है कि नई दिल्ली रेल वे स्टेशन से इलाहाबाद के लिए 40 मिनट पूर्व ट्रेन छूटी है तथा अगली ट्रेन 18 : 00 बजे छूटेगी। किस समय यह उदघोषणा की गई

  1. 15 : 30
  2. 16 : 10
  3. 16 : 00
  4. 15 : 50

Answer is B

सूचना का समय = निश्चित समय - समयन्‍तराल + बीता हुआ समय 18 : 00 - 02 : 30 + : 40 = 15 : 30 + : 40 = 16 : 10 मिनट

22. हैदराबाद रेलवे स्टेशन के पूछताछ ऑफिस में एक यात्राी को बताया गया कि 25 मिनट पहले विजयवाड़ा के लिए ट्रेन छूटी है, जबकि प्रत्येक 50 मिनट बाद एक ट्रेन विजयवाड़ा के लिए छूटती है। अगली ट्रेन सुबह 10 : 30 पर जाएगी। किस समय यह सूचना यात्राी को दी गई

  1. 9 : 55
  2. 10 : 05
  3. 10 : 10
  4. 10 : 25

Answer is B

सूचना का समय = निश्चित समय - समयन्‍तराल + बीता हुआ समय 10 : 30 - : 50 + : 25 = 09 : 50 + : 25 = 10 : 05 मिनट

23. एक व्यापारी ने अपने नौकर शम्भू से कहा कि मैं अपने घर के लिए अपनी दुकान से प्रत्येक 2 : 40 घंटे बाद चलता हूॅ मैं 55 मिनट पहले अपने घर गया था तथा अगली बार मैं अपनी दुकान से घर के लिए 8 : 15 बजे सायं चलुँगा नौकर को यह सूचना किस समय दी गई थी ?

  1. 6 : 30
  2. 6 : 00
  3. 6 : 15
  4. 4 : 20

Answer is A

सूचना का समय = निश्चित समय - समयन्‍तराल + बीता हुआ समय 08 : 15 - 02 : 40 + : 55 = 05 : 35 + : 55 = 06 : 30 मिनट

24. एक घड़ी आधी रात से, पहले घंटे के अंतर में 5 मिनट, दूसरे घंटे के अंत में 10 मिनट, तीसरे घंटे के अंत में 15 मिनट और इस प्रकार लेट हो जाती है। यह बताइए कि 6 घंटे बाद घड़ी में क्या बजा होगा

  1. 6 : 00
  2. 5 : 30
  3. 6 : 30
  4. 5 : 15

Answer is B

प्रत्‍येक घंटे के बाद 5 मिनट लेट हो जाती है और 12 बजे से 6 बजे के मध्‍य कुल 6 घंटे हो जायगें, अत : 6 घंटे में लेट होगी -6 × 5 = 30 मिनट, अत : जब सार घडी 6 बजे का समय दर्शाएगी यह घडी 06 : 00 - : 30 = 5 : 30 का समय दर्शाएगी

25. एक घड़ी प्रतिदिन 15 मिनट आगे हो जाती है इसे दोपहर 12 बजे मिलाया गया तो घड़ी अगले दिन सुबह 4 बजे क्या समय दर्शाएगी?

  1. 4 : 10
  2. 4 : 15
  3. 3 : 45
  4. 4 : 30

Answer is A

प्रतिदिन आगे हो जाती है 15 मिनट,
16 घंटे में आगे होगी 15/24 x 16 =10 मिनट
अत : यह घडी 04 : 00 बजे समय दर्शाएगी 04 : 00 + : 10 = 04 : 10

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top